रील बना भोजपुरी सिनेमा में बड़ा नाम कमा रहीं छोटे शहरों की ये लड़कियां

सोशल मीडिया आज एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो किसी को भी कभी भी स्टार बना सकता है। इसका उदाहरण रानू मंडल जैसे देखने के लिए मिल चुके हैं। ऐसे में भोजपुरी सिनेमा की भी कुछ ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं, जो ऐसे ही पॉपुलर हुई हैं।

रील के इस जमाने में हर कोई वीडियो बनाता है। ऐसे में छोटे शहरों की कुछ लड़कियां रही हैं, जिन्होंने टिकटॉक और अब इंस्टाग्राम पर रील बनाती हैं। वो सोशल मीडिया सेंसेशन के साथ ही भोजपुरी सिनेमा में राज करती हैं। इसमें शिल्पी राघवानी, माही श्रीवास्तव और जोया खान जैसी अभिनेत्रियों के नाम शामिल हैं।

शिल्पी राघवानी

शिल्पी राघवानी आज भोजपुरी म्यूजिक वर्ल्ड की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। उन्होंने खेसारी समेत कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। भोजपुरी सिनेमा में उन्हें ब्रेक खेसारी के गाने से मिला था। शिल्पी को गोपालगंज की क्वीन भी कहा जाता है।

जोया खान

जोया खान प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। इसके साथ ही भोजपुरी गानों में भी खूब जलवे बिखेरती हैं। फिल्मों में आने से पहले एक्ट्रेस रील्स बनाया करती थीं और आज भोजपुरी सिनेमा जगत में राज करती हैं।

माही श्रीवास्तव

माही श्रीवास्तव शुरू से ही पवन सिंह की बड़ी फैन रही हैं। उन्हें भोजपुरी में ब्रेक पवन सिंह के गाने 'ले लो पुदिना' से मिला था। आज एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्म और म्यूजिक वीडियोज में काम कर खूब नाम कमा रही हैं।

आरोही सिंह

आरोही सिंह को रितेश पांडे के साथ म्यूजिक वीडियो 'लइका ना होई' जैसे गाने में देखा जा चुका है। आज वो कई म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं। आरोही आज भी भोजपुरी गानों पर खूब रील्स बनाती हैं।

कोमल सिंह

कोमल सिंह उन लोगों में से रही हैं, जिन्होंने कोरोना काल में टिकटॉक पर वीडियो बनाना शुरू किया था और बाद में पॉपुलर हुई थीं। वो खेसारी लाल यादव जैसे स्टार्स के साथ काम कर चुकी हैं।

सबा खान

एक्ट्रेस सबा खान खूब रील्स बनाती हैं। उन्होंने भोजपुरी म्यूजिक वीडियो से लेकर फिल्मों तक में काम किया है। आखिरी बार उन्हें भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष 2' में देखा गया था। एक्ट्रेस अपनी बोल्डनेस को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं।