सनी देओल संग शुरू किया करियर, अब खेसारी संग करेंगी रोमांस, कौन हैं डायना खान?

Dec 15, 2023 Rahul Yadav

Photos- Diana khan/Insta

यूं तो पहले बॉलीवुड के कई एक्टर्स रहे हैं, जो भोजपुरी में काम कर चुके हैं। अब इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस डायना खान भोजपुरी में डेब्यू कर रही हैं। वो खेसारी लाल के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी।                                    

डायना खान, खेसारी की फिल्म 'रंग दे बसंती' से भोजपुरी में डेब्यू कर रही हैं। वो अब बॉलीवुड के बाद भोजपुरी में किस्मत आजमाने जा रही हैं। इसमें उनके साथ टीवी एक्ट्रेस रति पांडे भी नजर आने वाली हैं। ऐसे में आज हम आपको डायना के बारे में बता रहे हैं।                                     

डायना खान भोजपुरी से पहले अपन करियर की शुरुआत बॉलीवुड फिल्म से की थी। उन्हें पहली बार सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा गया था।                                     

डायना ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मी करियर की शुरुआत 'घायल वन्स अगेन' से की थी। ये सनी देओल की 'घायल' का दूसरा पार्ट थी। हालांकि, इस फिल्म से वो खास कमाल नहीं दिखा पाई थीं।                                    

डायना खान अब बॉलीवुड के बाद भोजपुरी में करियर शुरू कर रही हैं। वो टीवी सीरियल 'कैसी हैं ये यारिया' में भी नजर आ चुकी हैं।                                    

डायना महाराष्ट्र के पुणे से ताल्लुक रखती हैं। उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई भी पुणे से ही हुई है। उन्होंने एक्टिंग में कदम टीवी सीरियल 'गुमराह' से रखा था। इसके बाद उन्हें शो 'हमसफर' में देखा गया।                                    

फिल्मों और टीवी सीरियल्स के अलावा डायना खान सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वो खुद से जुड़ी पोस्ट्स शेयर करती रहती हैं और अक्सर उनकी बोल्डनेस के चर्चे रहते हैं। 

आपको बता दें कि खेसारी की फिल्म 'रंग दे बसंती' से डायना ही नहीं बल्कि भोजपुरी एक्टर के बेटे ऋषभ भी एक्टिंग में डेब्यू कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें स्क्रीन पर पहली बार देखना काफी दिलचस्प होने वाला है।                                    

अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें