Feb 14, 2024

टोरी से सोना तक, गजब हैं फिल्मी सेलेब्स के रेस्त्रां के नाम

Sneha Patsariya

गौरी खान ने अपनी नया रेस्टोरेंट शुरू किया है। इसकी तस्वीरें हाल ही में शाहरुख खान ने भी शेयर की थी।

गौरी खान ने अपने रेस्टोरेंट का नाम टोरी (Torii)रखा है। और भी तमाम फिल्मी हस्तियां हैं जो बड़े अटपटे नाम से अपना रेस्त्रां चलाती हैं।

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी भी एक लग्जरी रेस्टोरेंट की मालिक हैं। उन्होंने अपने रेस्टोरेंट का नाम ‘बैस्टिन’ रखा है।

सुनील शेट्टी

बॉलीवुड के एक्टर सुनील शेट्टी मुंबई में बने ‘मिसचीफ रेस्टोरेंट’ और ‘बार H20’ के मालिक हैं।

सुष्मिता सेन

सुष्मिता का रेस्टोरेंट मुंबई में स्थित है जो की अपने बंगाली व्यंजनों के लिए जाना जाता है। उन्होंने अपने रेस्टोरेंट का नाम ‘बंगाली माशी किचन’ रखा है।

बॉबी देओल

बॉबी देओल ने भी एक फेमस रेस्टोरेंट के मालिक हैं। उनके रेस्टोरेंट में भारतीय और चाइनीज खाना सर्व किया जाता है। अंधेरी में मौजूद रेस्टोरेंट का नाम बॉबी नें ‘Someplace Else’ रखा है।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने भी न्यूयॉर्क में अपना रेस्टोरेंट खोला है। उनका यह रेस्टोरेंट काफी चर्चा में रहता है। एक्ट्रेस ने अपने रेस्टोरेंट का नाम ‘सोना’ रखा है।

जैकलीन

जैकलीन फर्नांडीस ने कोलंबो में अपना रेस्त्रां खोला था। जैकलीन के रेस्त्रां का नाम है कैमा सूत्रा।

एक हिट फिल्म के लिए तरस रहे ये बॉलीवुड स्टार्स