2023 में कियारा-सिद्धार्थ से लेकर अर्जुन-मलाइका तक ये सेलेब्स ले सकते हैं सात फेरे
Source: kiaraaliaadvanifanclub/insta
Jan 28, 2023
Priya Sinha
साल 2022 कई सितारों के लिए बेहद ही खास रहा। आलिया-रणबीर से लेकर मौनी रॉय-सूरज तक कई सितारे शादी के बंधन में बंधे और अपनी नई लाइफ की शुरुआत की।
Source: aliaabhatt/insta
वहीं इस साल 2023 में भी कई सलेब्स शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जिसकी शुरूआत राहुल और अथिया की शादी से हो चुकी है। यहां जानें उन कपल्स के बारे में जो इसी साल सात फेरे ले सकते हैं –
Source: klrahul/insta
बॉलीवुड की सबसे फेवरेट जोड़ी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी की चर्चा लंबे समय से हो रही हैं। खबरें है कि दोनों इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
Source: sidmalhotra/insta
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा
बॉलीवुड के ‘पावर कपल’ अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। ये कपल भी 2023 में शादी के बंधन में बंध सकता है।
Source: malaikaaroraofficial/insta
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी अपने रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में हैं। खबरें हैं कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं।
Source: rakulpreetfans/insta
रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी
आमिर खान की बेटी ईरा खान अपनी इंगेजमेंट के बाद से ही सुर्खियों में हैं। दोनों इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
Source: khan.ira/insta
ईरा खान-नुपुर शिखरे