Mar 08, 2025

म्यूजिक इंडस्ट्री में किस महिला ने सबसे ज्यादा दौलत बनाई? देखें टॉप 7 लिस्ट

Archana Keshri

संगीत की दुनिया में कुछ महिलाएं न सिर्फ अपनी प्रतिभा और मेहनत से शिखर तक पहुंची हैं, बल्कि उन्होंने अविश्वसनीय संपत्ति भी अर्जित की है। फोर्ब्स के अनुसार, 2024 में दुनिया की सबसे अमीर महिला संगीतकारों की सूची जारी की गई है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी महिलाएं इस लिस्ट में शामिल हैं और उनकी कुल संपत्ति कितनी है।

Source: Taylor Swift/Facebook

Taylor Swift - $1.6 बिलियन

सबसे अमीर महिला संगीतकारों की लिस्ट में टेलर स्विफ्ट पहले स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 1.6 बिलियन डॉलर है। टेलर स्विफ्ट न केवल एक सफल गायक, गीतकार और निर्माता हैं, बल्कि उनके रिकॉर्ड-ब्रेकिंग एल्बम्स और लाइव टूर से भी उनकी संपत्ति में भारी इजाफा हुआ है। उनका Eras Tour सबसे अधिक कमाई करने वाले टूर में से एक बन चुका है।

Source: Taylor Swift/Facebook

Rihanna - $1.4 बिलियन

संगीत की दुनिया में धमाल मचाने के साथ-साथ बिजनेस में भी रिहाना का सिक्का चलता है। उनकी कुल संपत्ति 1.4 बिलियन डॉलर है। रिहाना की आय का एक बड़ा हिस्सा उनकी Fenty Beauty और Savage X Fenty ब्रांड से आता है। हालांकि, उन्होंने हाल के वर्षों में कम गाने रिलीज़ किए हैं, लेकिन उनकी बिजनेस स्ट्रेटेजी ने उन्हें इस सूची में दूसरा स्थान दिलाया है।

Source: Rihanna/Facebook

Madonna - $850 मिलियन

"क्वीन ऑफ पॉप" के नाम से मशहूर मैडोना दशकों से संगीत जगत पर राज कर रही हैं। उनकी कुल संपत्ति 850 मिलियन डॉलर है। उन्होंने 1980 और 1990 के दशक में अपने हिट गानों से पूरी दुनिया में धूम मचा दी थी। उनके लाइव कॉन्सर्ट्स और ब्रांड एंन्डोर्समेंट से उनकी आय में लगातार वृद्धि हुई है।

Source: Madonna/Facebook

Beyoncé - $760 मिलियन

बेयोंसे सिर्फ एक सिंगर नहीं, बल्कि एक वैश्विक आइकॉन हैं। उनकी कुल संपत्ति 760 मिलियन डॉलर है। वह अपने अविश्वसनीय लाइव परफॉर्मेंस और सुपरहिट एल्बम्स के लिए जानी जाती हैं। उनके ब्रांड "Ivy Park" और उनके पति जे-जेड के साथ की गई बिजनेस डील्स ने उनकी संपत्ति में भारी इजाफा किया है।

Source: Beyoncé/Facebook

Celine Dion - $550 मिलियन

"My Heart Will Go On" जैसी ऐतिहासिक हिट देने वाली सेलिन डायोन की गिनती महान गायिकाओं में होती है। उनकी कुल संपत्ति 550 मिलियन डॉलर है। उनका लास वेगास रेजिडेंसी शो अब तक का सबसे ज्यादा कमाई करने वाला शो रहा है। उनके शानदार करियर और संगीत के प्रति समर्पण ने उन्हें इस लिस्ट में जगह दिलाई है।

Source: Celine Dion/Facebook

Dolly Parton - $450 मिलियन

कंट्री म्यूजिक की दिग्गज डॉली पार्टन इस लिस्ट में छठे स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 450 मिलियन डॉलर है। डॉली सिर्फ एक सिंगर ही नहीं, बल्कि एक सफल गीतकार, लेखिका और व्यवसायी भी हैं। उन्होंने 3,000 से अधिक गाने लिखे हैं और उनके संगीत ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है।

Source: Dolly Parton/Facebook

Katy Perry - $350 मिलियन

"Roar", "Firework" और "Dark Horse" जैसी सुपरहिट गानों के लिए मशहूर केटी पेरी इस लिस्ट में सातवें स्थान पर हैं। उनकी कुल संपत्ति 350 मिलियन डॉलर है। वह अपने चार्टबस्टर गानों, लाइव शोज़ और जजिंग गिग्स से अच्छी खासी कमाई करती हैं।

Source: Katy Perry/Facebook

कैटरीना कैफ ने शेयर की बेस्ट फ्रेंड की शादी की तस्वीरें, लिखा दिल छू लेने वाला नोट