Feb 03, 2026

रियल और अनकंफर्टेबल सच दिखाती ये ड्रामा फिल्में, सोचने पर कर देती हैं मजबूर

Archana Keshri

कुछ फिल्में सिर्फ देखी नहीं जातीं, महसूस की जाती हैं। दमदार परफॉर्मेंस, कच्ची भावनाएं और ऐसी कहानियां जो असहज लेकिन सच्ची लगती हैं, ये ड्रामा फिल्में दिल पर सीधा असर करती हैं। चलिए जानते हैं ऐसी फिल्मों के बारे में।

Source: Still From Film

The Whale (2022)

यह फिल्म एक बेहद भावुक और मनोवैज्ञानिक ड्रामा है। कहानी एक अत्यधिक मोटापे से जूझ रहे, एकांतप्रिय अंग्रेजी शिक्षक की है, जो आठ साल पहले छोड़ी गई अपनी किशोर बेटी से रिश्ता सुधारने की कोशिश करता है। पछतावा, अकेलापन और इंसानी कमजोरी को यह फिल्म बहुत गहराई से दिखाती है।

Source: Still From Film

Everything Everywhere All At Once (2022)

एक साधारण सी दिखने वाली कहानी, लेकिन भावनात्मक रूप से बेहद गहरी। यह फिल्म एक मिडिल-एज चीनी अप्रवासी महिला की है, जो मल्टीवर्स के जरिए अपनी जिंदगी के अनगिनत संभावित रूपों से रूबरू होती है। हंसी, अराजकता और भावनाओं का अनोखा मिश्रण।

Source: Still From Film

Nickel Boys (2024)

1960 के दशक के अमेरिका में सेट यह ऐतिहासिक ड्रामा दो अफ्रीकी-अमेरिकी लड़कों, एलवुड और टर्नर की कहानी कहता है, जिन्हें एक क्रूर सुधार स्कूल में भेज दिया जाता है। नस्लभेद, हिंसा और अन्याय की सच्ची और दर्दनाक तस्वीर पेश करती यह फिल्म लंबे समय तक परेशान करती है।

Source: Still From Film

Moonlight (2016)

आइडेंटिटी, सेक्सुअलिटी और सेल्फ-एक्सेप्टेंस की बेहद सेंसिटिव कहानी। यह फिल्म एक अफ्रीकी-अमेरिकी लड़के के बचपन, किशोरावस्था और वयस्क जीवन के तीन पड़ावों को दिखाती है। शांत लेकिन बेहद प्रभावशाली ड्रामा।

Source: Still From Film

Anora (2024)

आधुनिक ‘सिंड्रेला स्टोरी’ जैसा दिखने वाला यह रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा धीरे-धीरे हकीकत की परतें खोलता है। ब्रुकलिन की एक युवा लड़की का अचानक अमीर परिवार से जुड़ना और फिर उस सपने का टूटना, फिल्म रिश्तों और ताकत के समीकरणों पर सवाल उठाती है।

Source: Still From Film

The Seed of the Sacred Fig (2024)

ईरान की राजनीतिक पृष्ठभूमि में बनी यह फिल्म एक जज की कहानी है, जो देशभर में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच शक और डर से घिरता जाता है। परिवार, सत्ता और नैतिकता के टकराव को यह फिल्म बेहद सधे हुए तरीके से दिखाती है।

Source: Still From Film

The Brutalist (2024)

यह एक भव्य पीरियड ड्रामा है, जिसमें एक प्रतिभाशाली वास्तुकार युद्ध के बाद यूरोप छोड़कर अमेरिका आता है। बेहतर भविष्य की तलाश उसे एक अमीर क्लाइंट से मिलवाती है, जो उसकी जिंदगी की दिशा हमेशा के लिए बदल देता है। महत्वाकांक्षा, कला और समझौते की कहानी।

Source: Still From Film

सादगी और श्रद्धा के साथ त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं अनन्या पांडे, देखें तस्वीरें