Dec 21, 2023 Vivek Yadav
Source: All Pics From Stars Social M<edia
बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' आज 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और साउथ स्टार प्रभास की सालार कल 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगा।
एक ओर बॉलीवुड के किंग खान हैं तो दूसरी ओर साउथ के सुपरस्टार। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब सिनेमाघरों में बॉलीवुड और साउथ की फिल्में टकरा रही हों। इससे पहले भी कई बड़ी फिल्में क्लैश हो चुकी हैं।
साल 2018 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर यश स्टारर फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 1' से टकराई थी। जीरो उस साल की प्लॉप फिल्म साबित हुई जबकि, केजीएफ सुपरहिट रही।
इसी साल अक्टूबर में रिलीज हुई बॉलीवुड स्टार टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत' का क्लैश साउथ स्टार वियज के लियो से हुआ। लियो ने दुनिया भर में 600 करोड़ से ज्यादे की कमाई की। वहीं, गणपत प्लॉप रही।
जून 2022 में अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' प्लॉप हो गई थी। ये फिल्म का बॉक्स ऑफिर पर कमल हासन की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'विक्रम' से टकराई थी।
मार्च 2022 में अनुपम खेर स्टारर फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने 300 करोड़ से ज्यादे का कलेक्शन किया था। इस फिल्म के प्रभास की राधे श्याम भी रिलीज हुई थी जो फ्लॉप रही।
30 सितंबर 2022 में मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन 1 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्म विक्रम वेधा से क्लैश हुई थी। विक्रम वेधा बॉक्स ऑफिस पर प्लॉप साबित हुई।
साल 2019 में सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'वॉर' तो दूसरी ओर साउथ स्टार चिरंजीवी स्टारर फिल्म 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' रिलीज हुई। वॉर ब्लॉकबस्टर रही और चिरंजीवी की फिल्म प्लॉप रही।
अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें