Feb 16, 2024

मेकर्स को मालामाल बना सकती हैं रणवीर सिंह की ये 5 अपकमिंग फिल्में

Vivek Yadav

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों कई चीजों को लेकर लाइमलाइट में हैं। आने वाले दिनों में रणवीर सिंह कई बड़े प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं।

Source: @ranveersingh/Insta

रणवीर सिंह सिंबा 2 से लेकर सिंघम अगेन जैसी एक्शन फिल्मों से धमाल मचाने वाले हैं। अभिनेता की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती हैं।

डॉन 3

शाहरुख खान के मना करने के बाद डॉन 3 में रणवीर सिंह की एंट्री हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म धमाल मचा सकती है।

सिंघम अगेन

इसी साल 14 अगस्त को रणवीर सिंह की सिंघम अगेन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेता की ये एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

सिंबा 2

सिंबा में रणवीर सिंह पुलिस के किरदार में नजर आए थे जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अब रणवीर सिंह सिंबा 2 में भी नजर आएंगे जो बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर सकती है।

शक्तिमान

रणवीर सिंह इन दिनों शक्तिमान को लेकर भी खूब चर्चा में हैं। अभिनेता की ये फिल्म भी मेकर्स को खूब कमाई करवा सकती है।

वेलपरी

तमिल एपिक नॉवेल वेलपरी पर बेस्ड फिल्म 'वेलपरी' आ रही है जिसे साउथ सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर एस. शंकर डायरेक्टर कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बड़ी फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे।

बैजू बावरा

रणवीर सिंह ने संजय लीला भंसाली की अबतक तीन फिल्मों में काम किया है जो ब्लॉकबस्टर रहीं। अब वो भंसाली के अगले प्रोजेक्ट'बैजू बावरा' में नजर आने वाले हैं।

साउथ की 5 फिल्में, जो बॉलीवुड को चटाएंगी धूल!