Feb 12, 2024
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों फिल्म 'शक्तिमान' को लेकर चर्चाओं में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता इस फिल्म में 'शक्तिमान' के किरदार में होंगे और इसे सोनी पिक्चर्स और साजिद नाडियाडवाला मिलकर प्रोड्यूस करेंगे।
Source: @Ranveer Singh/FB
इसके अलावा रणवीर सिंह जल्द ही फरहान अख्तर की फिल्म डॉन-3 में भी एक्शन करते नजर आएंगे।
रणवीर सिंह को दर्शकों ने बड़े परदे पर अबतक रोमांस, कॉमेडी और एक्शन करते हुए देखा है।
लेकिन एक ऐसा भी जॉनर है जिसमें अभिनेता ने अब तक काम नहीं किया है।
रणवीर सिंह को इस जॉनर की फिल्म ही पसंद नहीं है। यहां तक वो घर पर भी भूलकर ऐसी फिल्में नहीं देखते।
दरअसल, रणवीर सिंह को हॉरर फिल्मों से काफी डर लगता है।
कुछ समय पहले अपने एक इंटरव्यू में अभिनेता ने बताया था कि, हॉरर फिल्म देखने से वो डरते हैं। उन्हें इस तरह की फिल्म पसंद नहीं है।
अगर रणवीर सिंह को कभी हॉरर फिल्म में काम करने का मौका मिला तो उनके लिए ये काफी चुनौतीपूर्ण होगा।
जानिए कितने पढ़े लिखे हैं ऋतिक रोशन