टीवी एक्ट्रेस पूजा सिंह और एक्टर करण शर्मा ने शादी रचा ली है। दोनों ने बीते दिन ही सात फेरे लिए हैं। ऐसे में अब कपल ने वेडिंग फोटो शेयर कर शादी का ऐलान किया है।
शादी के बाद एक्ट्रेस पूजा सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटो शेयर की है। इसमें वो पति को Kiss कर प्यार लुटाते हुए नजर आ रही हैं।
इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में एक्ट्रेस की एंट्री की भी तस्वीर है। इसमें वो दुल्हन के जोड़े में बेहद ही प्यारी लग रही हैं और उन्होंने डैशिंग एंट्री की।
पूजा सिंह ने फोटोज शेयर कर लिखा, 'मिस्टर और मिसेस शर्मा से मिलिए।' फोटोज सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें खूब बधाइयां दे रहे हैं।
पूजा सिंह और करण शर्मा की पहली मुलाकात की बात की जाए तो दोनों 3 महीने पहले यानी कि दिसंबर के महीने में मिले थे। इसके बाद प्यार हुआ और शादी कर ली।
आपको बता दें कि करण शर्मा की पूजा सिंह के साथ दूसरी शादी है। इसके पहले उन्होंने साल 2016 में टियारा नाम की महिला के साथ शादी की थी।
हालांकि, टियारा और करण का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिका और इनका 3 साल बाद ही तलाक हो गया था।
गौरतलब है कि पूजा को टीवी सीरियल 'दीया और बाती हम' और करण को 'ससुराल सिमर का' के लिए जाना जाता है।