Feb 25, 2024
मशहूर फिल्म निर्माता कुमार शाहनी ने 83 की उम्र में अंतिम सांस ली है। उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आइए जानते हैं कुमार शाहनी की फिल्मों, एजुकेशन और अवॉर्ड के बारे में:
Source: express-archives
कुमार शाहनी का जन्म लरकाना, सिंध में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है। 1947 में भारत के विभाजन के बाद उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया।
Source: express-archives
कुमार शाहनी ने मुंबई यूनिवर्सिटी से राजनीति विज्ञान और इतिहास में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने पुणे टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) से पढ़ाई की। वो ऋत्विक घटक और रॉबर्ट ब्रेसन को अपना गुरु मानते थे। FTII के बाद वो फ्रांस भी पढ़ने गए थे।
Source: express-archives
कुमार शाहनी की फिल्म 'माया दर्पण' को बेस्ट फीचर फिल्म की कैटेगरी में नेशनल अवॉर्ड मिला था। ये उनकी बेस्ट फिल्मों में से एक है।
Source: express-archives
उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक 'तरंग' भी है। उनकी इस फिल्म को नेशनल फिल्म अवॉर्ड (स्पेशल ज्यूरी अवॉर्ड- सर्टिफिकेट) से नवाजा गया था।
Source: express-archives
'ख्याल गाथा' को दो अवॉर्ड मिले थे। पहला फिल्मफेयर (बेस्ट फिल्म- क्रिटिक्स) का अवॉर्ड मिला था और दूसरा FIPRESCI पुरस्कार जिसे रॉटरडैम अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल द्वारा दिया गया था।
Source: express-archives
कुमार शाहनी की फिल्म 'कस्बा' को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। साल 1990 में रिलीज हुई 'कस्बा' को फिल्मफेयर अवॉर्ड (बेस्ट फिल्म- क्रिटिक्स) से नवाजा गया था।
Source: express-archives
उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक 'चार अध्याय' भी है। इसके अलावा कुमार शाहनी कई शॉर्ट फिल्में भी बना चुके हैं।
Source: express-archives
30 की हुईं उर्वशी रौतेला, हनी सिंह संग काटा 24 कैरेट गोल्ड वाला केक