Jun 05, 2023Vivek Yadav

Source:@sameervidwans

'मां' सुलोचना लाटकर के निधन से दुखी धर्मेंद्र, इन हस्तियों ने भी जताया शोक

Source:@Riteishd

फिल्म इंडस्ट्री की वेटरन एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर का 94 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन पर धर्मेंद्र संग कई हस्तियों ने शोक जताया है।

Source:@aapkadharam

सुलोचना लाटकर ने धमेंद्र और अमिताभ बच्चन की कई फिल्मों में 'मां' का किरदार निभाया। 'मुकद्दर का सिकंदर', 'मजबूर', 'रेश्मा और शेरा' जैसी कई फिल्मों में उनके 'मां' के किरदार की खूब सराहाना हुई।

मां का किरदार

Source: Social Media

सुलोचना लाटकर को साल 1999 में पद्मश्री पुरस्कार सम्मान से सम्मानित किया गया था। इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने भूषण अवॉर्ड और फिल्मफेयर ने साल 2004 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से पुरस्कृत किया था।

पद्मश्री पुरस्कार

Source:@aapkadharam

सुलोचना लाटकर संग धर्मेंद्र ने एक तस्वीर शेयर करते हुए शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि, 'बहुत याद आएंगी। अनगिनत फिल्मों में ये मेरी मां थीं।'

धर्मेंद्र ने जताया शोक

Source:Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा है कि, हमने सिनेमा वर्ल्ड की एक और महान अभिनेत्री- सुलोचना जी को खो दिया। उन्होंने मेरी कई फिल्मों में प्यारी, दुलारी और ख्याल रखने वाली 'मां' का किरदार निभाया था।

अमिताभ बच्चन

Source:Narendra Modi/FB

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर एक्ट्रेस के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि, सुलोचना जी का निधन भारतीय सिनेमा की दुनिया में एक बड़ा शून्य छोड़ गया है।

पीएम मोदी

Source:Madhuri Dixit - Nene 

माधुरी दीक्षित ने ट्वीट कर लिखा है कि, सुलोचना ताई सिनेमा की सबसे पसंदीदा और ग्रेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक थीं। ईश्वर आपको शांति दें। भारतीय सिनेमा में आपके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

माधुरी दीक्षित

Source:Riteish Deshmukh

रितेश देशमुख ने भी शोक जताते हुए लिखा है कि, 'सुलोचना दीदी के निधन की खबर बहुत दुखद है। मराठी और हिंदी सिनेमा में दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली इस महान अभिनेत्री को भावभीनी श्रद्धांजली।'

रितेश देशमुख