बोल्ड न्यूड फोटोशूट के बाद बॉलीवुड हंक रणवीर सिंह का नया अवतार उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ देखने को मिला।
विवादों के बावजूद रणवीर सिंह बेफिक्र नजर आए और दीपिका के साथ रैप वॉक कर सबका दिल जीत लिया।
इस स्टार कपल ने मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो Mijwan Fashion Show 2022 में काफी रॉयल एंट्री मारी और रैंप पर आग लगा दी।
रणवीर ने जहां काले रंग की शेरवानी पहनी तो वहीं, दीपिका ने सिल्वर व्हाइट रंग के हेवी डिजाइनर लहंगे को कैरी किया था। दोनों का रॉयल लुक कमाल का लग रहा था
दीपिका और रणवीर ने अपनी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें दोनों एक-दूसरे में खोए हुए और रोमांटिक अंदाज में नजर आए।
रणवीर इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं और इस कॉन्ट्रोवर्सी में दीपिका उनके साथ हैं।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें