खाना खाने के साथ बनाने के भी शौकीन हैं ये बी टाउन स्टार्स

बॉलीवुड में ऐसे बहुत से स्टार्स हैं, जो खाना खाने के साथ खाना बनाना भी काफी पसंद करते हैं। चलिए आपको बताते हैं उनके बारे में।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम दीपिका पादुकोण का है, जो साउथ इंडियन खाने की काफी शौकीन हैं। हालांकि, बहुत कम लोग यह जानते होंगे कि एक्ट्रेस खुद रसम-राइस और इडली बनाना पसंद करती हैं।

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन को भी कुकिंग का काफी शौक है। ऐसा बताया जाता है कि उन्हें चिकन करी बनाना बहुत पसंद है।

'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित भी कुकिंग करने की दीवानी हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल पर कुकिंग से जुड़ी कई वीडियो शेयर करती रहती हैं।

अक्षय कुमार अपने डिसिप्लिन को लेकर काफी फेमस हैं। उन्हें भी कुकिंग करना काफी पसंद है। बताया जाता है कि वह थाई फूड बनाने में माहिर हैं।

मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में यह शेयर किया था कि वह अपने बेटे के लिए खुद खाना बनाती हैं।

एक्ट्रेस काजोल ने अजय देवगन को लेकर एक बार यह शेयर किया था कि जब अजय किचन में जाते हैं तो वह स्पेशल डिश तैयार करते हैं।

सोनी राजदान को भी खाना बनाना काफी पसंद है। हाल ही में वह अपनी बेटी आलिया भट्ट को कुकिंग सिखाते हुए नजर आई थीं।