Dec 08, 2022
Priya Sinha
अक्षय कुमार मराठी फिल्म ‘वेडात मराठे वीर दौड़ले सात’ में शिवाजी महाराज की भूमिका निभाने वाले हैं। हाल ही में अक्षय कुमार ने इस फिल्म से अपने लुक का टीजर शेयर किया है। मगर जैसे ही अक्षय ने ये टीजर डाला लोगों ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
Source: akshaykumar/insta
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। रिया को दोबारा से प्यार हो गया है। खबर है रिया चक्रवर्ती बंटी सजदेह को डेट कर रही हैं।
Source: rhea_chakraborty/insta
फीफा वर्ल्ड का रोमांच अभी पूरी दुनिया पर छाया हुआ है। इस रोमांच को दोगुना करने के लिए बॉलीवुड की अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को ट्रॉफी अनावरण करने वाली है। वर्ल्ड कप के फाइनल मैच से पहले दीपिका ट्रॉफी का अनावरण करेंगी।
Source: deepikapadukone/insta
‘कांतारा’ से लेकर ‘यशोदा’ तक हफ्ते ओटीटी पर कई बहुप्रतीक्षित फिल्में और वेबसीरीज स्ट्रीम होने वाली हैं।
Source: samantharuthprabhuoffl/insta
रोहित शेट्टी की फिल्म ‘Cirkus’ का गाना ‘करंट लगा रे’ रिलीज हो चुका है। गाने में दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह की एनर्जी को बराबर की टक्कर दे रही हैं। गाने में दोनों को एक साथ देख दीपवीर के फैंस बेहद खुश हो गए हैं।
Source: indiaforumsbollywood/insta
मनोज बाजपेयीकी मां गीता देवी का निधन हो गया है, वो 80 साल की थीं। गुरुवार, 8 दिसंबर की सुबह 8.30 बजे दिल्ली के मैक्स पुष्पांजलि हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके जाने से परिवार में दुख का माहौल है।
Source: bajpayee.manoj/insta
IMDb ने साल 2022 के सबसे लोकप्रिय इंडियन स्टार्स की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर कोई बॉलीवुड सितारा नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार धनुष हैं।
Source: dhanushkraja/insta