Jul 27, 2025

'छावा' एक्टर विनीत कुमार बने पिता, पत्नी रुचिरा ने बेटे को दिया जन्म

Rajshree Verma

विनीत कुमार सिंह बने पिता

विक्की कौशल के साथ फिल्म 'छावा' में नजर आए अभिनेता विनीत कुमार सिंह पिता बन गए हैं।

पत्नी रुचिरा ने दिया बेटे को जन्म

एक्टर की पत्नी रुचिरा ने बेटे को जन्म दिया और इस बात की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी।

इस दिन किया स्वागत

अभिनेता विनीत कुमार सिंह और रुचिरा सिंह ने 24 जुलाई को अपने बेटे का दुनिया में स्वागत किया।

कैप्शन में लिखी ये बात

पोस्ट शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा कि भगवान का प्रेम उमड़ रहा है। छोटे सिंह दुनिया में आ गए हैं।

भगवान को कहा शुक्रिया

इसके आगे उन्होंने लिखा कि वो पहले ही हमारा दिल चुरा रहा है, भगवान इस प्यारे से खुशी के तोहफे के लिए शुक्रिया।

सेलेब्स ने दी कपल को बधाई

बता दें कि विनीत की इस पोस्ट पर विक्रांत मैसी, आहना कुमरा समेत कई सेलेब्स ने उन्हें बधाई दी है।

2021 में की थी शादी

विनीत और रुचिरा ने 8 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2021 में शादी की और अब वह पेरेंट्स बन गए हैं।

‘ये रिश्ता…’ फेम एक्टर को डेट कर रहीं ‘झनक’?