May 19, 2024
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चा में हैं।
Source: @kartikaaryan/instagram
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
Source: @kartikaaryan/instagram
कार्तिक आर्यन ने काफी कम समय में बॉलीवुड में अपनी अलग जगह बना ली है।
कार्तिक का जन्म 22 नवंबर, 1988 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। कार्तिक के परिवार में सभी डॉक्टर हैं।
कार्तिक ने अपनी शुरुआती पढ़ाई ग्वालियर के किडीज स्कूल और सेंट पॉल्स स्कूल से की है।
स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद कार्तिक मुंबई चले गए थे। वहां उन्होंने डीवाई पाटिल कॉलेज में बायोटेक्नोलॉजी में BTech में दाखिला लिया।
2011 में 'प्यार का पंचनामा' मिलने के बाद कार्तिक ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी, लेकिन उन्होंने बाद में पेपर देकर डिग्री हासिल की।
बरहाल, कार्तिक की फिल्म 'चंदू चैंपियन' 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
अनिल कपूर के 40 साल बेमिसाल, शादी से पहले सुनीता संग 11 साल रहे थे रिलेशनशिप में