May 26, 2024

रुला देगी कान्स वाली नैंसी की दर्दभरी कहानी! कभी की थी जान देने की कोशिश

राहुल यादव

कान्स 2024 में नैंसी त्यागी ने इतिहास रच दिया। उन्होंने खुद का डिजाइन किया हुआ गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर लाइमलाइट ही चुरा ली।

Source: nancy tyagi/Insta

नैंसी त्यागी के लिए कान्स तक का सफर तय करना आसान नहीं था। उन्होंने बेहद मुश्किलों का सामना किया है। एक समय था जब वो पाई-पाई की मोहताज थीं और जान देना चाहती थीं।

Source: nancy tyagi/Insta

दरअसल, नैंसी त्यागी ने हाल ही में सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में पहुंचीं और इस दौरान उन्होंने खुद की लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए।

Source: nancy tyagi/Insta

'द रणवीर शो' में नैंसी से उनके जीवन के संघर्ष को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्होंने बहुत ज्यादा संघर्ष किया है। उनका भाई स्कूल में था और फीस भरने की टेंशन रहती थी।

Source: nancy tyagi/Insta

नैंसी बताती हैं कि मां काम करके 6-7 हजार रुपए लाती थीं लेकिन, इसमें क्या ही होता है। उनके पास ऑप्शन नहीं थे तो आखिरी में वीडियो को बनाने की सोची। उन्होंने सोचा कि कुछ होगा तो ठीक है नहीं तो कोई बात नहीं।

Source: nancy tyagi/Insta

नैंसी ने बताया कि उनकी मां ने बच्चों की खुशी के लिए बहुत त्याग किए। जब वो घर में बैठी थीं तो मां संघर्ष करके पैसे लाती थीं। ये देखकर नैंसी को काफी बुरा लगता था।

Source: nancy tyagi/Insta

डिजाइनर नैंसी ने बताया कि उन्हें बहुत सारे पैसे नहीं चाहिए थे। बस इतना चाहिए था कि उनकी मम्मी काम पर ना जाएं। पैसे ना होने की वजह से वो 23 साल की उम्र में जान देने की सोचने लगी थीं।

Source: nancy tyagi/Insta

लेकिन, नैंसी ने हिम्मत नहीं हारी वो लगातार प्रयास करती रहीं और आज इस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं। उन्हें सोनम कपूर तक ने अपनी ड्रेस डिजाइन करने का ऑफर दिया है। नैंसी उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं।

Source: nancy tyagi/Insta

कौन है बॉलीवुड की अनमैरिड साली? अनिल कपूर भी हैं दीवाने