Jan 30, 2024
कई चर्चित हस्तियां ऐसी रहीं जिन्होंने मरने से पहले अपने लोगों को अपनी अंतिम इच्छा बता दी थी।
सुपरस्टार राजकुमार ने परिवार के सदस्यों से कहा था उनके निधन की खबर लोगों को उनके अंतिम संस्कार के बाद ही दी जाए। वह अपनी अंतिम यात्रा में भीड़-भाड़ नहीं चाहते थे।
कुछ एक्टर्स ऐसे रहे जिनकी इच्छा थी कि उन्हें मेकअप में अंतिम विदाई दी जाए। आइए डालते हैं ऐसे ही चंद नामों पर एक नजर:
अपने जमाने की मशहूर अदाकारा स्मिता पाटिल की अंतिम यात्रा भी मेकअप के साथ निकली थी। स्मिता पाटिल की डेड बॉडी का मेकअप उनके पसंदीदा मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने ही किया था।
1975 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जय संतोषी मां’ से नाम कमाने वालीं एक्ट्रेस अनीता गुहा ने भी मरने से पहले ही परिजनों से कह दिया था कि मेकअप करके ही उनकी अंतिम यात्रा निकले।
दिव्या भारती ने काफी कम उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा था। उनके पार्थिव शरीर के श्रृंगार के बाद ही उनकी अंतिम यात्रा निकाली गई थी।
श्रीदेवी के निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को दुल्हन की तरह सजाकर अंतिम यात्रा निकाली गई थी। रानी मुखर्जी के मेकअप आर्टिस्ट राजेश पाटिल ने श्रीदेवी की डेड बॉडी का मेकअप किया था। दरअसल श्रीदेवी को राजेश पाटिल का काम खूब पसंद आता था।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले घनश्याम नायक की अंतिम इच्छा थी कि वह काम करते हुए इस दुनिया से अलविदा हों। उनकी इच्छा अनुसार उन्हें नट्टू काका के मेकअप में ही अंतिम विदाई दी गई थी।
फरवरी में मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज, रिलीज होंगी ये दमदार 6 फिल्में