एक्ट्रेस डेजी शाह आज अपना 37वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रही हैं। डेजी का जन्म एक गुजराती फैमिली में 25 अगस्त 1984 को हुआ था।
डेजी की प्रारंभिक शिक्षा मुंबई से कम्पलीट हुई और यहां रहकर उन्होंने मिस डोंबिवली का खिताब भी अपने नाम किया था।
बॉलीवुड करियर का सफर तय करने से पहले वे एक बैक स्टेज डांसर थीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर कॉरियोग्राफर गणेश आचार्य की असिस्टेंट बनकर की।
बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान की नजरों में आने के बाद ही डेजी को बॉलीवुड में एक बड़ा एक्सपोजर मिला। उन्हें सुपरस्टार सलमान की फिल्म में डेब्यू करने का मौका मिला।
बैकग्राउंड डांसर से डांसर तक और डांसर से कोरियोग्राफर फिर कोरियोग्राफर से एक्टर ये सफर डेजी के लिए मुश्किलों से भरा था लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
डेजी अब तक सिंगल हैं और मुंबई में एक 3BHK फ्लैट में रहती हैं।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें