Apr 28, 2024
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। फैंस उनकी झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।
Source: Bipasa Basu/Insta
ऐसे में अब बिपाशा बसु और करण अपनी पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, कपल अपनी शादी की 8 सालगिरह सेलिब्रेट कर रहा है।
Source: Bipasa Basu/Insta
अब 8वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर बिपाशा बसु ने पोस्ट शेयर कर पति को विश किया। इसके साथ ही बताया कि वो इसे लेकर हमेशा कंफ्यूज कर देती हैं।
Source: Bipasa Basu/Insta
बिपाशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति करण सिंह ग्रोवर के साथ फोटो शेयर की है। इसे शेयर करने के साथ लिखा, 'मैं हर साल कंफ्यूज कर देती हूं।'
Source: Bipasa Basu/Insta
बिपाशा आगे लिखती हैं, 'मैं अपनी ऑफिशियल वेडिंग एनिवर्सरी उस दिन सेलिब्रेट करना चाहती हूं, जब 28 अप्रैल को हम लीगली हसबैंड और वाइफ बने थे।'
Source: Bipasa Basu/Insta
इसके साथ ही बिपाशा अंत में लिखती हैं, 'सही मायने में एनिवर्सरी 30 अप्रैल को है...जब हमने हमारे फेरे लिए थे। ढेर सारी विशेज के लिए आप सभी का शुक्रिया।'
Source: Bipasa Basu/Insta
आपको बता दें कि बिपाशा बसु और करण ने अप्रैल 2016 में शादी की थी। इसके बाद 12 नवंबर, 2022 को कपल बेटी देवी का पैरेंट्स बना था।
Source: Bipasa Basu/Insta
बिपाशा और करण 2015 में निर्देशक भूषण पटेल की फिल्म 'अलोन' के सेट पर मिले और वहीं उनके प्यार की शुरुआत हुई थी।
Source: Bipasa Basu/Insta
कभी खाने के नहीं थे पैसे, आज 100 करोड़ की मालकिन हैं साउथ की ये एक्ट्रेस!