Aug 07, 2025

Bigg Boss 19 में हिस्सा लेने पर दिव्यांका त्रिपाठी का रिएक्शन

राहुल यादव

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' को लेकर इन दिनों चर्चा खूब है। शो का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है।

इस बार शो में काफी कुछ बदला हुआ देखने के लिए मिलने वाला है। घर की थीम पार्लियामेंट जैसी रखी गई होगी, जिसमें घर के सदस्यों के फैसले होंगे।

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी चर्चा खूब है। इसी बीच एक नाम काफी सुर्खियों में है कि टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी नजर आने वाली हैं।

चर्चा थी कि वो अपने को-एक्टर शरद मल्होत्रा के साथ शो में एंट्री करेंगी। ऐसे में अब उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

दिव्यांका ने 'बिग बॉस 19' में हिस्सा लेने वाली खबरों पर रिएक्ट किया है। उन्होंने टेली टॉक से बात करते हुए शो में हिस्सा लेने का खंडन किया है।

दिव्यांका ने इस पर बात करते हुए कहा कि ये सब झूठ है और हर साल ही ऐसी खबरों को फैलाया जाता है।

आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी इंडियाज बेस्ट सिने स्टार्स की खोज, नच बलिए 8, खतरों के खिलाड़ी 11 जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।

वहीं, सलमान खान के शो की बात की जाए तो ये 24 अगस्त, 2025 से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर स्ट्रीम किया जाएगा।

आलीशान घर छोड़ आरती सिंह के लिए किराये के घर में शिफ्ट हो गए थे दीपक