May 31, 2024
'बिग बॉस 17' में नजर आ चुके एक्टर अभिषेक कुमार इन दिनों 'खतरों के खिलाड़ी 14' को लेकर चर्चा में हैं। वो रोमानिया में हैं।
Source: Abhishek Kumar/insta
ऐसे में शूट पर जाने से पहले एक्टर कॉमेडियन भारती सिंह के पॉडकास्ट में गेस्ट बने थे। इस दौरान उन्होंने अपने करियर और स्ट्रगल के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि वो क्राउड आर्टिस्ट थे और मुंबई आकर स्ट्रगल किया।
Source: Abhishek Kumar/insta
अभिषेक ने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि बेटा बिजनेस संभाले। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी। दिल्ली 6 महीने की ट्रेनिंग के लिए जाना था। ऐसे में घर से झूठ बोलकर मुंबई चले गए थे।
Source: Abhishek Kumar/insta
अभिषेक ने बताया कि स्ट्रगल के दिनों में वो कास्टिंग काउच का शिकार हो गए थे। फेक ऑडिशन के बहाने एक गे शख्स ने उनके साथ गलत करने की कोशिश की थी।
Source: Abhishek Kumar/insta
इस वाकये के बाद अभिषेक वहां से तुरंत भाग गए थे और घर जाने के लिए ट्रेन की टिकट भी बुक कर ली थी। उन्होंने बताया कि उस समय सिचुएशन ऐसी हो गई थी कि वो सुसाइड के बारे में सोच रहे थे।
Source: Abhishek Kumar/insta
उनके मन में चल रहा था कि वो इसके बारे में किसे बताएं और कैसे। उन दिनों वो शहर में भी नए थे। अभिषेक ने इसके बारे में मम्मी को फोन पर बताया तो उन्होंने तुरंत घर बुला लिया और वो रोने लगीं।
Source: Abhishek Kumar/insta
अभिषेक कुमार को बाद में स्ट्रगल के बाद शो 'उड़ारिया' में काम मिला। इससे वो फेमस हो गए थे। इसके बाद वो 'बिग बॉस 17' में पहुंचे और यहां से खूब नाम कमाया।
Source: Abhishek Kumar/insta
'बिग बॉस' से बाहर आने के बाद अभिषेक कुमार ने दो म्यूजिक वीडियोज में भी काम किया और अब वो रोहित शेट्टी के शो को जीतने का सपना देख रहे हैं।
Source: Abhishek Kumar/insta
Animal से सामने आई रणबीर कपूर की खतरनाक BTS फोटोज