Jan 27, 2024

बिग बॉस के घर से निकलने के बाद टूटी थी इन स्टार कपल्स की जोड़ी

Archana Keshri

बिग बॉस एक रियलिटी शो है जिसके हर सीजन में कई रिश्ते बनते हैं और कई टूटते भी हैं। इनमें से कई रिश्ते ऐसे थे जो काफी सफल रहे। वहीं कुछ रिश्ते ऐसे भी बने जो ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाए। चलिए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में जिनके रिश्ते बिग बॉस के घर से बाहर आते ही टूट गए।

Source: Bigg Boss

Tanisha Mukerji - Armaan Kohli

बिग बॉस 7 में तनीषा मुखर्जी और अरमान कोहली के प्यार के खूब चर्चे थे। बाहर आने के बाद दोनों शादी करने वाले थे, लेकिन अचानक उनके ब्रेकअप की खबर ने सभी को चौंका दिया।

Source: Bigg Boss

Gauahar Khan - Kushal Tandon

कुशाल टंडन और गौहर खान बिग बॉस 7 में करीब आए थे। गौहर ने कुशाल के लिए शो बीच में ही छोड़ दिया था। लेकिन अब दोनों अलग हो गए हैं।

Source: Bigg Boss

Karishma Tanna - Upen Patel

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल बिग बॉस 8 में एक साथ नजर आए थे। दोनों की केमिस्ट्री उनके फैंस को खूब पसंद आई थी। लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद दोनों की राहें अलग हो गईं।

Source: Bigg Boss

Bandgee Kallra - Puneesh Sharma

बिग बॉस 11 में बंदगी कालरा और पुनीश शर्मा की जोड़ी बनी थी। दोनों का ये रिश्ता 6 साल तक चला था। लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Source: Bigg Boss

Mahira Sharma - Paras Chhabra

बिग बॉस 13 में माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली थी। शो के बाद भी दोनों को कई बार साथ देखा गया। लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।

Source: paraschhabra/instagram

Himanshi Khurana - Asim Riaz

बिग बॉस सीजन 13 में आने के बाद आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की नजदीकियां बढ़ी थीं। लेकिन बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए।

Source: Bigg Boss

Shamita Shetty - Raqesh Bapat

बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच केमिस्ट्री देखने को मिली थी। मगर शो से बाहर आने कुछ समय बाद ही दोनों अलग हो गए।

Source: Bigg Boss

Miesha Iyer - Ieshaan Sehgaal

बिग बॉस सीजन 15 में ईशान सहगल और मायशा अय्यर का लव एंगल चर्चा में रहा। पहले ही हफ्ते से दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे थे। मगर बिग बॉस के घर से बाहर आने के कुछ समय बाद ये कपल भी अलग हो गया।

Source: Bigg Boss

जानते भी हो कि कितनी संपत्ति के मालिक हैं ‘फाइटर’ रितिक रोशन