पति यश कुमार के साथ नए घर में शिफ्ट हुईं निधि झा, तस्वीरें आई सामने

Dec 17, 2023 Rahul Yadav

Photos- Nidhi jha/Insta

भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा अपने नए घर में शिफ्ट हो गईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की है।

निधि झा पति यश कुमार के साथ नए घर में शिफ्ट हुई हैं। एक्ट्रेस ने गृह प्रवेश की फोटोज दिखाई है।

सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर कर निधि झा ने लिखा, 'हमारे नए बंगले के गृह प्रवेश में आकर, आप सभी ने हमें जो प्यार और आशीर्वाद दिया। उसके लिए हम सदा आपके आभारी रहेंगे। 

निधि ने पोस्ट में आगे लिखा, 'यह उम्मीद करते हैं कि आप सभी अपना प्यार और आशीर्वाद हमारे साथ आजीवन बनाए रखेंगे। दिल की गहराइयों से आप सभी को कोटि-कोटि धन्यवाद।'

भोजपुरी एक्ट्रेस को फैंस सोशल मीडिया पर ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। 

निधि झा और यश कुमार को फैंस के अलावा रक्षा गुप्ता, प्रियंका रेवड़ी, श्रुति राव और पूनम दुबे जैसे भोजपुरी स्टार्स ने बधाइयां दी है। 

अब अगर यश और निधि के घर की फोटोज की बात की जाए तो इसमें उनका नया घर देखा जा सकता है। ये दो मंजिला इमारत वाला घर है। 

भोजपुरी स्टार के घर का नाम यश-निधि बंगला नंबर-1 है। उन्होंने अपने नए घर को दुल्हन की तरह सजाया है।