Apr 14, 2024

सलमान खान से पहले इन सितारों को भी मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

Vivek Yadav

मुंबई के बांद्रा में स्थित सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर चार राउंड फायरिंग की गई है। फायरिंग करने वाले की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच में जुटी हुई है।

Source: express-archives

फिल्म इंडस्ट्री में कई और अभिनेता हैं जिन्हें कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। सलमान खान को भी इससे पहले कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। आइए जानते हैं और कौन-कौन से कलाकार हैं।

शाहरुख खान

शाहरुख खान को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। 2023 में रिलीज हुई फिल्म पठान के हिट के बाद भी उन्हें धमकी मिली थी जिसके बाद उन्हें Y+ सुरक्षा दी गई थी।

अरिजीत सिंह

बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह को अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिल चुकी हैं। उनसे 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई थी।

सोनू निगम

इस लिस्ट में सोनू निगम का भी नाम शामिल है। अभिनेता को साल 2014 में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी।

आमिर खान

आमिर खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। उन्हें, टीवी शो सत्यमेव जयते के दौरान धमकी मिली थी। इसके बाद आमिर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया था। इसी के बाद वो बुलेट प्रूफ मर्सिडीज कार से चलने लगे थे।

अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को पूरे परिवार को मिटाने की धमकी मिल चुकी है। जिसके बाद उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी।

कंगना रनौत

कंगना रनौत को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। 2020 में एक धमकी के बाद एक्ट्रेस को Y+ सिक्योरिटी दी गई थी।

पूजा हेगड़े ने समंदर किनारे खरीदा नया आशियाना, करोड़ों में है कीमत