'सालार' से पहले इन फिल्मों में भी बेस्ट फ्रेंड बन गए थे एक-दूसरे के जानी दुश्मन

Dec 19, 2023 Archana Keshri

(Stills From Film)

हाल ही में प्रभास की फिल्म 'सालार' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म की कहानी दो दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है जो एक साम्राज्य हासिल करने के लिए एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं।

सालार

'सालार' से पहले भी ऐसी कई फिल्में बन चुकी हैं जिनमें दो जिगरी दोस्त एक-दूसरे के जानी दुश्मन बन जाते हैं। चलिए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।

सौदागर

फिल्म सौदागर में दिलीप कुमार और राज कुमार दो पक्के दोस्त वीरू और राजू की भूमिका में नजर आये थे। लेकिन राजू की बहन की मौत के बाद दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। लेकिन फिर जब उनके पोते-पोतियों को प्यार हो जाता है, तो वे फिर से एक हो जाते हैं।

दोस्ताना

फिल्म 'दोस्ताना' में अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा दो पक्के यार की भूमिका में नजर आए थे। लेकिन फिल्म की कहानी में दोनों को एक ही लड़की से प्यार हो जाता है, जिसके बाद दोनों एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं।

गुंडे

फिल्म 'गुंडे' में रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने दो दोस्तों का किरदार निभाया था। लेकिन एक लड़की उन दोनों को अपने ट्रैप में फंसा लेती है, जिसके कारण वे दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं।

बत्ती गुल मीटर चालू

'बत्ती गुल मीटर चालू' में शाहिद कपूर और दिव्येन्दु शर्मा पक्के दोस्त की भूमिका में नजर आए थे। लेकिन इन दोनों को एक ही लड़की से प्यार हो जाता है, जिसके कारण इनकी दोस्ती में दरार आ जाती है।

मुन्ना माइकल

'मुन्ना माइकल' में टाइगर श्रॉफ और नवाजुद्दीन सिद्दीकी क्लोज फ्रेंड के रूप में नजर आए थे। लेकिन उनकी दोस्ती जल्द ही टकराव में बदल जाती है जब दोनों एक ही लड़की से प्यार कर बैठते हैं।

आरआरआर

एसएस राजामौली की फिल्म 'आरआरआर' में जूनियर एनटीआर और राम चरण दो पक्के दोस्त की भूमिका में नजर आए हैं। लेकिन कुछ हालातों के चलते कुछ समय के लिए दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं।

अगली स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें