Jan 27, 2024

राशा थडानी ही नहीं, इन स्टारकिड्स के भी रहे अफेयर्स के खूब चर्चे

राहुल यादव

अरहान संग जुड़ा राशा थडानी का नाम

रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी को लेकर इन दिनों खबर है कि वो मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान खान को डेट कर रही हैं। दोनों को साथ में स्पॉट किया गया था। लेकिन, क्या आपको पता वो कोई पहली स्टारकिड नहीं हैं जिनकी डेटिंग की अफवाह है?

Source: Celebs Insta

स्टारकिड्स के अफेयर की चर्चा

राशा से पहले भी कई स्टारकिड्स रहे हैं, जिनकी डेटिंग की खबरें मीडिया में खूब रही हैं और कुछ तो अब भी रिलेशनशिप की खबरों को लेकर चर्चा में रहते हैं। चलिए बताते हैं उनके बारे में...

Source: Celebs Insta

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर एक्टिंग के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में खूब रहती हैं। शिखर पहाड़िया संग उनकी डेटिंग की खबरें खूब रहती हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता रहता है। यहां तक कि एक्ट्रेस के स्पीड डायल में भी शिखर का नंबर रहता है।

Source: Janhvi kapoor/Insta

खुशी कपूर

जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर के अफेयर के चर्चे भी खूब रहे हैं। उनका नाम वेदांग रैना के साथ जुड़ा है। वो खुशी के इंटीमेट बर्थडे सेलिब्रेशन में साथ में नजर आए थे।

Source: Khushi Kapoor/Insta

नव्या नंदा

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और सिद्धांत चतुर्वेदी के अफेयर की खबरें खूब रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी रिश्ते पर बात नहीं की है।

Source: Navya Naveli Nanda/insta

सारा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान का नाम कई एक्टर्स और क्रिकेटर से जुड़ चुका है। इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत, कार्तिक आर्यन से लेकर क्रिकेटर शुभमन गिल के नाम शामिल हैं।

Source: Sara Ali khan/Insta

पलक तिवारी

श्वेता तिवारी की बेटी और एक्टिंग में डेब्यू कर चुकीं पलक तिवारी को अक्सर इब्राहिम अली खान के साथ स्पॉट किया जाता है। दोनों के डेटिंग की खबरें मीडिया में खूब रहती हैं। वो बात अलग है कि दोनों रिश्ते पर बात करने से बचते हैं।

Source: Palak Tiwari/insta

अनन्या पांडे

चंकी पांडे की बेटी और एक्ट्रेस अनन्या पांडे का नाम कई एक्टर्स से जुड़ चुका है। इन दिनों वो आदित्य रॉय कपूर के साथ रिलेशन को लेकर चर्चा में हैं। कई बार दोनों को रोमांटिक देखा जा चुका है। इससे पहले एक्ट्रेस का नाम ईशान खट्टर के साथ जुड़ा था।

Source: Ananya Pandey/Insta

शनाया कपूर

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर फिल्मों में डेब्यू करने वाली हैं। इसी बीच उनके अफेयर की चर्चा भी रही है। उनका नाम मुंबई के रहने वाले करण कोठारी के साथ जुड़ चुका है। बताया जाता है कि दोनों लॉस एंजिलिस में एक साथ यूनिवर्सिटी में पढ़ते थे।

Source: Shanaya Kapoor/Insta

बहन समीक्षा के साथ मां कामाख्या के दर्शन करने पहुंचीं भूमि पेडनेकर