Jan 24, 2024
गणतंत्र दिवस के मौके पर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'फाइटर' को रिलीज किया जा रहा है। ये 25 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म देशभक्ति के जज्बे और एक्शन से भरपूर है।
Source: IMDB
माना जा रहा है कि रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज होने वाली 'फाइटर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है। ऐसे में इससे पहले 26 जनवरी के मौके पर रिलीज हुई फिल्मों और उनकी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बता रहे हैं।
Source: IMDB
शाहरुख खान की 'पठान' को 25 जनवरी, 2023 को रिलीज किया गया था। इसमें किंग खान के साथ दीपिका पादुकोण ने लीड रोल प्ले किया था। फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 543.05 करोड़ का बिजनेस किया था।
Source: IMDB
ऋतिक रोशन और यामी गौतम की फिल्म 'काबिल' को 25 जनवरी, 2017 को रिलीज किया गया था। इसने सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म ने 103.84 करोड़ की कमाई की थी।
Source: IMDB
शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' को ऋतिक की 'काबिल' के साथ ही गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया गया था और इसने ने अच्छा खासा प्रदर्शन किया था। मूवी ने 137.51 करोड़ का बिजनेस किया था।
Source: IMDB
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'एयरलिफ्ट' सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी। इसे 22 जनवरी, 2016 को रिलीज किया गया था और इसने बॉक्स ऑफिस पर 128.1 करोड़ की कमाई की थी।
Source: IMDB
अक्षय कुमार की 'बेबी' ने 23 जनवरी, 2015 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर 95.56 करोड़ की कमाई की थी।
Source: IMDB
सलमान खान की फिल्म 'जय हो' (Jai Ho) को रिपब्लिक डे के मौके पर 24 जनवरी, 2014 को रिलीज किया गया था। इसने बॉक्स ऑफिस पर 116 करोड़ का बिजनेस किया था।
Source: IMDB
सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'रेस 2' को 25 जनवरी, 2013 में रिलीज किया गया था। इसमें दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री खूब जमी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100.45 करोड़ की कमाई की थी।
Source: IMDB
इस खास टॉनिक से खुद को फिट रखती हैं रवीना टंडन