Feb 11, 2024
टीवी इंडस्ट्री के कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने बेहद ही कम उम्र में अपने सपनों का महल खरीदा था। किसी ने 19 तो किसी ने 20 साल की उम्र में करोड़ों का घर खरीदा था। आइए डालते हैं एक नजर:
Source: @Sumbul Touqeer/FB
टेलीविजन की मशहूर अदाकारा सुम्बुल तौकीर खान ने बिग बॉस 16 से बाहर आने के बाद मुंबई में एक घर खरीदा था जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जाती है। उस वक्त एक्ट्रेस की उम्र सिर्फ 19 साल थी।
Source: @Sumbul Touqeer/FB
छोटे परदे से बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले अवनीत कौर ने भी बेहद कम उम्र में अपने सपनों का महल खरीदा था। एक्ट्रेस ने 21 साल की उम्र में अपना घर खरीदा था। उनका ये घर मुंबई में है जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है।
Source: @Sumbul Touqeer/FB
टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में रूही से घर-घर में पहचान बनाने वाली रुहानिका धवन से सिर्फ 15 साल की उम्र में घर खरीदा था। एक्ट्रेस के इस घर की कीमत करोड़ों में बताई जाती है।
Source: @Ruhaanika Dhawan/FB
टीवी की मशहूर अदाकाराओं में से एक जन्नत जुबैर ने साल 2023 में मुंबई में एक आलीशान फ्लैट खरीदा था। एक्ट्रेस ने जब ये फ्लैट खरीदा था तब उनकी उम्र सिर्फ 21 साल थी।
Source: @jannatzubair29/Insta
छोटे परदे के स्टार अभिनेताओं में से एक सिद्धार्थ निगम का मुंबई में एक फ्लैट है। अभिनेता ने सिर्फ 22 साल की उम्र में ही इस घर को खरीदा था।
Source: @Siddharth Nigam/FB
टीवी एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने मुंबई में अपना खुद का घर 21 साल की उम्र में खरीदा था।
Source: @Anushka Sen/FB
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट टीवी से अपना फिल्मी करियर शुरू करने वाली एक्ट्रेस अशनूर कौर इस वक्त 19 साल की हैं। उन्होंने 18 साल की उम्र में अपना घर खरीदा था।
Source: @Ashnoor Kaur/FB
जिस फिल्म के लिए जीता नेशनल अवार्ड, उसका कर्ज उतारने में रजत कपूर को लगे थे 3 साल