Jan 30, 2024

ढलती उम्र में हुआ प्यार, किसी ने 70 तो किसी ने 60 साल में रचाई शादी

Suneet Kumar Singh

प्यार की कोई उम्र नहीं

किसी ने कहा है कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। ये कभी भी किसी के भी साथ हो सकता है। कुछ बॉलीवुड सेलेब्स ने इसे सही भी साबित किया है। कई एक्टर्स ऐसे हैं जिन्हें बड़ी उम्र में प्यार हुआ। प्यार हुआ तो उन्होंने शादी रचा ली।

कबीर बेदी

कबीर बेदी ने तीन शादियां की हैं। उन्होंने 70 साल की उम्र में 15 जनवरी 2016 को परवीन दुसांज से तीसरी शादी रचाई।

सुहासिनी मुले

एक्ट्रेस सुहासिनी मुले ने 16 जनवरी 2011 को अतुल गुर्तु से ब्याह किया। तब सुहासिनी की उम्र 60 साल थी

आशीष विद्यार्थी

आशीष विद्यार्थी ने 57 साल की उम्र में रुपाली बरुआ संग शादी रचाई। यह आशीष की दूसरी शादी है।

अरबाज खान

मलाइका से तलाक के कई सालों बाद अरबाज खान ने 56 की उम्र में मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान संग निकाह किया।

नीना गुप्ता

नीना गुप्ता ने 54 की उम्र में विवेक मेहरा से शादी रचाई थी।

विक्रम भट्ट

विक्रम भट्ट ने साल 2020 में श्वेतांबरी सोनी संग दूसरी शादी रचाई है। दूसरी शादी के दौरान विक्रम भट्ट की उम्र 52 साल थी।

मनोज तिवारी

कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके और बॉलीवुड गानों में अपनी आवाज देने वाले मनोज तिवारी 49 साल की उम्र में दूसरी शादी की थी। उनकी दूसरी पत्नी का नाम सुरभि तिवारी है।

संजय दत्त

मान्यता दत्त संजय दत्त की तीसरी पत्नी हैं। मान्यता से जब संजय ने शादी की तब उनकी उम्र 48 साल थी।

पुलकित सम्राट ने की कृति खरबंदा संग सगाई! दिखी इंगेजमेंट रिंग