अपनी एक्स के पति से अच्छी दोस्ती रखते हैं ये एक्टर्स, साथ में आ चुके हैं नजर

Dec 23, 2023 Archana Keshri

(Source: Instagram)

बॉलीवुड में अफेयर्स और किस्से हमेशा चर्चा का विषय रहे हैं। कुछ सेलिब्रिटी एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त हैं। कुछ तो कट्टर दुश्मन होते हैं। लेकिन बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर्स हैं जो अपनी एक्स के पति से अच्छी दोस्ती रखते हैं।

इन्हीं में से एक हैं सलमान खान और अभिषेक बच्चन। हाल ही में दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिषेक और सलमान खान एक दूसरे को लगे लगाते नजर आ रहे हैं।

सलमान खान और अभिषेक बच्चन

ये दोनों स्टार्स प्रोड्यूसर आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे। बता दें, 25 साल पहले सलमान और ऐश्वर्या एक सीरियस रिलेशनशिप में थे। लेकिन, किसी वजह से दोनों का ब्रेकअप हो गया था।  इसके बाद 2007 में ऐश्वर्या ने अभिषेक के साथ शादी के सात फेरे लिए थे।

रणबीर कपूर दीपिका पादुकोण को डेट कर चुके हैं। वहीं रणबीर कपूर और रणवीर सिंह को कई बार इवेंट में साथ देखा जा चुका है।

रणबीर कपूर और रणवीर सिंह

एक्स वाइफ सुजैन खान के बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी तो ऋतिक रोशन का बर्थडे भी मना चुके हैं। ऋतिक ने इस खास मौके की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की थी।

ऋतिक रोशन और अर्सलान गोनी

शाहिद कपूर और सैफ अली खान को एक फिल्म प्रमोशन के दौरान एक साथ देखा गया था। प्रमोशन के दौरान सैफ अली खान वाइफ करीना के एक्स-ब्वॉयफ्रेंड के गले में हाथ डाले दिखे थे। 

शाहिद कपूर और सैफ अली खान

सिर्फ एक्टर्स ही नहीं कई एक्ट्रेसेस को भी अपने एक्स के जीवन साथ के साथ देखा जा चुका है। जैसे कैटरीना रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। मगर इसके बावजूद दोनों एक्ट्रेस एक दूसरे के साथ नजर आती रही हैं। दोनों एक्ट्रेस को एक साथ एक फिल्म के सिलसिले में डायरेक्टर जोया अख्तर के ऑफिस से निकलते हुए भी देखा गया था।

आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ

दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट कई मौकों पर एक-दूसरे पर प्यार लुटाती नजर आती हैं। दोनों के बीच की ये दोस्ती उनकी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर भी देखी जा चुकी है।

आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण