इन बॉलीवुड सेलेब्स के खिलाफ हो चुका है FIR, शाहरुख खान, रणवीर संग देखें कौन-कौन है शामिल

Mar 02, 2023Vivek Yadav

Source:@iamsrk/Insta

Source:@gaurikhan/Insta

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ  लखनऊ में FIR दर्ज की गई है। उनपर पैसे हड़पने का आरोप लगा है। ऐसे में जानते हैं उन बॉलीवुड सेलेब्स के बारे में जो कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं।

Source:@gaurikhan/Insta

गौरी खान के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज की गई है। उनपर पैसे हड़पने का आरोप लगा है। गौरी खान तुलस्यानी कंस्ट्रक्शन एंड डेवलपर्स लिमिटेड की ब्रांड एंबेसेडर हैं। मुंबई में रहने वाले एक शख्स ने दावा किया है कि, 86 लाख रुपये देने के बाद भी उसे फ्लैट नहीं मिला है।

गौरी खान

Source:@iamsrk/Insta

शाहरख खान भी कानूनी पचड़े में फंस चुके हैं। दरअसल, फिल्म पठान के गाने बेशरम रंग पर जब विवाद उठा तो शाहरुख खान के साथ उनकी को-स्टार दीपिका पादुकोण के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई थी।

शाहरुख खान

Source:@ranveersingh/Insta

रणवीर सिंह अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर फंस चुके हैं। उनके खिलाफ 'महिलाओं की भावनाओं को आहत करने' करने का आरोप लगा था।

रणवीर सिंह

Source:@theshilpashetty/Insta

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के खिलाफ एक व्यापारी ने पुणे में एक फिटनेस सेंटर की फ्रेंचाइजी खोलने का लालच देकर उनसे 1.59 करोड़ रुपये ठगने का मामला दर्ज कराया था।

शिल्पा शेट्टी

Source:@kanganaranaut/Insta

कंगना रनौत ने कुछ समय पहले मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) से की थी। जिसके बाद काफी विवाद हुआ। उनके इसी बयान के खिलाफ दो अलग-अलग FIR दर्ज हुई थी।

कंगना रनौत