Jul 30, 2025

43 की उम्र में सिंगल हैं ये एक्ट्रेस, बताया किसे कर रहीं डेट?

राहुल यादव

टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि वो किसी को डेट कर रही हैं।

दरअसल, अनुषा ने न्यूज 18 से बातचीत में बताया कि उन पर पैरेंट्स का घर बसाने को लेकर कोई दबाव नहीं है। वो कूल हैं। पैरेंट्स उन्हें कहते हैं कि जो चीज खुशी दे वो करो।

एक्ट्रेस ने खुद को रैड फ्लैग भी कहा और बताया कि वो ये समझ रही हैं कि वो अपने आपको डेट कर रही हैं।

अनुषा दांडेकर ने कहा कि सब जानते हैं कि रेड फ्लैग्स क्या है और इसे उन्हें गिनाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने नजरअंदाज ना करने को जरूरी बताया।

अनुषा ने कहा कि खुद को मत समझाओ कि कोई बात ठीक है। खासकर तब जब अंदर से पता हो कि वो नहीं है।

एक्ट्रेस खुद को खास इंसान बताती हैं और खुलकर कहती हैं कि वो खुद को डेट कर रही हैं और ये सीख भी रही हैं। उन्हें खुद में काफी दिलचस्पी है।

अनुषा ने कहा कि वो खुद को डेट पर ले जाना, सवाल पूछना, खुद को जानना चाहती हैं। उनका मानना है कि ये जरूरी भी है।

अनुषा दांडेकर, करण कुंद्रा को डेट कर चुकी हैं। अब वो करियर पर फोकस कर रही हैं और वेब सीरीज 'हंटर सीजन 2' से वापसी करने वाली हैं।

दुल्हन बनने वाली हैं ‘बालिका वधु’, फैंस को दी गुडन्यूज