Mar 07, 2024

जब अनुपम खेर को जाना पड़ा था जेल, 50 लोगों के साथ बिताई थी रात

Vivek Yadav

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर 7 मार्च यानी आज 69 वर्ष के हो गए हैं। अपने एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाने वाले अनुपम खेर जेल भी जा चुके हैं।

Source: @Anupam Kher/FB

ये बहुत कम लोगों को पता है कि अनुपम खेर को एक बार जेल भी जाना पड़ा था। अभिनेता ने खुद अपने एक इंटरव्यू में इसका खुलासा किया था।

अनुपम खेर की मानें तो उनके साथ जेल में 50 लोग और भी थे।

दरअसल, कुछ समय पहले अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि मुंबई में शुरुआती दिनों के दौरान उन्हें लॉकअप में एक रात गुजारनी पड़ी थी।

उन दिनों वो इंडस्ट्री के लोगों को वीएचएस (वीडियो होम सिस्टम) दिखाया करते थे।

एक दिन वा बांद्रा स्टेशन पर एक व्यक्ति से वीएचएस लेने वापस गए थे जिन्हें उन्होंने कुछ समय पहले दिया था।

ऐसे में वो रेलवे लाइन पार करने लगें। वहां खड़े एक व्यक्ति ने उनका हाथ पकड़ा और वो दूसरी तरफ चढ़ गए। लेकिन जिस व्यक्ति में हाथ पकड़ा वो सादे कपड़े में पुलिसकर्मी था जो रेलवे ट्रैक पार कर रहे लोगों को पकड़ रहा था।

इसके बाद अनुपम खेर को पुलिस लॉकअप में ले गई जहां 50 लोग पहले से ही थे और सबके हाथ रस्सियों से बंधे हुए थे। हालांकि, उन्होंने ये भी बताया था कि ये सच है लेकिन इसका कहीं भी रिकॉर्ड नहीं है।

भोजपुरी की सनी लियोनी ने की सगाई, होने वाले पति ने घुटने पर बैठकर पहनाई अंगूठी