Feb 20, 2023Suneet Kumar Singh
All Photos: Annu Kapoor Insta
अन्नू कपूर बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार हैं। उन्होंने सैकड़ों फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिल जीते।
बात अन्नू कपूर के लव लाइफ की करें तो ये किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है।
अन्नू कपूर ने साल 1992 में अमेरिकी मूल की अनुपमा से शादी रचाई थी। लेकिन ये शादी दो साल के अंदर ही खत्म हो गई।
अनुपमा से तलाक के बाद अन्नू कपूर ने अरुणिमा से शादी कर ली। दोनों की एक बेटी भी हैं।
दूसरी शादी के बाद अन्नू कपूर को दोबारा अपनी पहली पत्नी से लगाव हो गया। अन्नू अरुणिमा से छिपाकर अनुपमा से मिलने लगे।
2005 में जब ये राज खुला तो अरुणिमा ने अन्नू कपूर को तलाक दे दिया।
दूसरी पत्नी से तलाक ले अन्नू ने फिर से अपनी पहली पत्नी अनुपमा से शादी कर ली और उनके साथ ही रहने लगे।
अगली वेब स्टोरी के लिए नीचे क्लिक करें