Feb 03, 2026
बॉलीवुड स्टार अनन्या पांडे अक्सर अपनी ग्लैमरस लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं, लेकिन हाल ही में उनका एक अलग और भक्तिमय रूप देखने को मिला।
Source: @ananyapanday/Instagram
अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं।
Source: @ananyapanday/Instagram
दरअसल, अनन्या पांडे ने हाल ही में महाराष्ट्र के नासिक स्थित पवित्र त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
Source: @ananyapanday/Instagram
इस आध्यात्मिक यात्रा की झलक उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरों के जरिए शेयर की, जिसने सोशल मीडिया पर खासा ध्यान खींचा।
Source: @ananyapanday/Instagram
अनन्या पांडे ने मंदिर परिसर से कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वह सादगी भरे पारंपरिक अंदाज में नजर आ रही हैं।
Source: @ananyapanday/Instagram
तस्वीरों में अनन्या पूरी श्रद्धा के साथ भगवान शिव की पूजा करती दिखाई दे रही हैं।
Source: @ananyapanday/Instagram
मंदिर परिसर की शांति और आध्यात्मिकता उनके चेहरे पर साफ झलक रही है।
Source: @ananyapanday/Instagram
उन्होंने इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा, "हर हर महादेव। मेरा पहला ज्योतिर्लिंग, सबसे अच्छी यात्रा की शुरुआत।"
Source: @ananyapanday/Instagram
उनके इस कैप्शन से साफ झलकता है कि यह यात्रा उनके लिए बेहद खास और भावनात्मक रही।
Source: @ananyapanday/Instagram
अनन्या ने इसे अपने आध्यात्मिक सफर की शुरुआत बताया है।
Source: @ananyapanday/Instagram
फैंस भी उनकी इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और 'हर हर महादेव' के जयकारों के साथ उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
Source: @ananyapanday/Instagram
बता दें, त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग भगवान शिव के 12 पवित्र ज्योतिर्लिंगों में से एक है और इसका धार्मिक महत्व बहुत अधिक माना जाता है।
Source: @ananyapanday/Instagram
ऐसे में अनन्या का यहां दर्शन करना उनके आध्यात्मिक रुझान को दर्शाता है।
Source: @ananyapanday/Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे इन दिनों अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चा में हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपनी आध्यात्मिक यात्रा से फैंस का दिल जीत लिया है।
Source: @ananyapanday/Instagram
उनकी यह पोस्ट न सिर्फ श्रद्धा से जुड़ी है, बल्कि यह दिखाती है कि ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी हस्तियां भी आध्यात्मिक शांति की तलाश में मंदिरों की ओर रुख करती हैं।
Source: @ananyapanday/Instagram
बॉर्डर 2 के बाद जनवरी में कौन सी बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली है?