Mar 24, 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे हाल ही में अपने आध्यात्मिक रूप को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने गुजरात के प्रसिद्ध नागेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भगवान शिव के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। उनकी यह धार्मिक यात्रा सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
Source: @ananyapanday/instagram
मंगलवार को अनन्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस यात्रा की कई तस्वीरें शेयर किए। इन झलकियों में वह बेहद सादगी भरे अंदाज में नजर आईं, जिससे फैंस काफी प्रभावित हुए।
Source: @ananyapanday/instagram
तस्वीरों में अनन्या बिना मेकअप के सिंपल एथनिक आउटफिट में दिखाई दे रही हैं। उनके माथे पर चंदन का तिलक लगा हुआ है, जो उनकी आस्था और श्रद्धा को दर्शाता है। इस लुक ने उनके फैंस को उनकी सादगी का दीवाना बना दिया।
Source: @ananyapanday/instagram
इस धार्मिक यात्रा के दौरान अनन्या के साथ उनकी मां भावना पांडे भी मौजूद थीं। मां-बेटी ने साथ में भगवान शिव का आशीर्वाद लिया और मंदिर परिसर में समय बिताया।
Source: @ananyapanday/instagram
अनन्या ने अपनी पोस्ट के कैप्शन में 'नागेश्वर, द्वारकाधीश, ॐ नमः शिवाय' लिखते हुए कई इमोजी भी जोड़े। उनकी इस पोस्ट पर उनकी मां भावना पांडे ने भी हार्ट और folded hands इमोजी के जरिए प्रतिक्रिया दी।
Source: @ananyapanday/instagram
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग हिंदू धर्म का एक बेहद पवित्र मंदिर है, जो भगवान शिव को समर्पित है। यह द्वारका में स्थित है और शिव पुराण में वर्णित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है।
Source: @ananyapanday/instagram
अनन्या पांडे अक्सर अपनी धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों की झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इससे उनके फैंस को उनके व्यक्तित्व का एक अलग पहलू देखने को मिलता है।
Source: @ananyapanday/instagram
इससे पहले जनवरी में भी अनन्या ने भगवान शिव के एक मंदिर में ‘गौ सेवा’ करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उनकी भक्ति और पशु प्रेम साफ नजर आया था।
Source: @ananyapanday/instagram
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अनन्या ने 'ॐ नमः पार्वते पतये हर हर महादेव” लिखकर भगवान शिव के प्रति अपनी आस्था जाहिर की। उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा फैंस को भी भक्ति और सकारात्मकता का संदेश दे रही है।'
Source: @ananyapanday/instagram
क्यों कहा जाता है ‘लाइमलाइट’, थिएटर की रोशनी से जुड़ी दिलचस्प कहानी