Jul 11, 2024
अनंत और राधिका की 12 जुलाई को शादी है। ऐसे में इन दिनों प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड सितारों का ग्लैमरस अवतार देखने के लिए मिल रहा है।
Source: Janhvi Kapoor/Insta
ऐसे में अनंत-राधिका के फंक्शन में जान्हवी कपूर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बीते दिन ही मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया था।
Source: Janhvi Kapoor/Insta
जान्हवी कपूर मेहंदी फंक्शन में लहंगे में पहुंची थीं। इस दौरान उनका लुक देखते ही बन रहा था। वो दुल्हन से भी ज्यादा सज-धजकर पहुंची थीं।
Source: Janhvi Kapoor/Insta
जान्हवी कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसमें उनके लुक से नजर भी हटा पाना काफी मुश्किल हो रहा है।
Source: Janhvi Kapoor/Insta
सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस की खूबसूरती के आगे तो दुल्हन राधिका मर्चेंट भी फीकी लग रही हैं।
Source: Janhvi Kapoor/Insta
अनंत-राधिका के फंक्शन में जान्हवी कपूर फेमस फैशन डिजाइनर अनामिका खन्ना के कलेक्शन से बैकलेस चोली के साथ हैवी लहंगा पहनकर पहुंची थीं।
Source: Janhvi Kapoor/Insta
उन्होंने मल्टी कलर का गुजराती लहंगा के साथ चोकर, झुमके और बालों में फूल लगाया था। वहीं, न्यूड मेकअप और सादगी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। इसमें उन्होंने पार्टी में चार चांद लगा दिए थे।
Source: Janhvi Kapoor/Insta
फोटोज में जान्हवी कपूर बैकलेस चोली फ्लॉन्ट करते हुए देखा गया। आपको बता दें कि वो फंक्शन में रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया संग पहुंची थीं।
Source: Janhvi Kapoor/Insta
कौन हैं ‘मिर्जापुर 3’ की सलोनी भाभी? रातों रात बन गईं नेशनल क्रश