Jan 22, 2024
रामलला आज अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद विराजमान हो गए हैं। भगवान राम के दिव्य दर्शन पाने के लिए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में बॉलीवुड सितारों की भी टोली शामिल हुई।
Source: ani
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अपने पति रणबीर कपूर के साथ इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पहुंची।
Source: twitter
इस इवेंट में शामिल होने के लिए आलिया भट्ट ने बेहद खास ट्रेडिशनल लुक चुना, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
Source: twitter
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आलिया भट्ट ने टील ग्रीन कलर की साड़ी पहनी है, जिसमें वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। इस साड़ी के साथ उन्होंने मैचिंग शॉल भी ओढ़ी थी।
Source: ani
सिंपल सी दिखने वाली आलिया की यह साड़ी बहुत ही खास है। इस साड़ी पर रामायण के खास चित्रों को दर्शाया गया है।
Source: twitter
इस साड़ी के किनारों पर राम जी की कहानी बुनी गई है। इस पर भगवान श्री राम के लंका वनवास से लेकर रावण का वध कर अयोध्या लौटने तक का सफर दिखाया गया है।
Source: pti
इसके अलावा इस साड़ी पर अशोक वाटिका में हनुमान की माता सीता से मुलाकात और राम सेतु का निर्माण कर लंका पर चढ़ाई करने की तस्वीर साफ नजर आ रही है।
Source: twitter
आलिया के इस लुक को देखने के बाद यह साफ है कि उन्होंने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के लिए खास तैयारी की है। उनका यह लुक उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
Source: twitter
वहीं आलिया के अलावा उनके पति यानी बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भी इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। उन्होंने इस दौरान व्हाइट कलर का धोती कुर्ता और शॉल कैरी किया था। इस कपल का अंदाज इस धार्मिक इवेंट के लिए एकदम परफेक्ट लग रहा है।
Source: pti
रामलला के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में खूबसूरत साड़ी और जेवर से सजी नजर आईं कंगना रनौत