टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने 'बिग बॉस ओटीटी' जैसे शोज से काफी लाइमलाइट बटोरी है।
आकांक्षा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अब उन्होंने बिकिनी फोटोशूट से कहर ही बरपा दिया है।
एक्ट्रेस ने बिकिनी में अपने एब्स फ्लॉन्ट किए हैं। उनकी सिजलिंग अदाओं के साथ उनकी कमाल की फिटनेस भी देखी जा सकती है।
आकांक्षा की तस्वीरों पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और उनकी तारीफों के पुल बांधते नहीं थक रहे हैं। एक्ट्रेस ने सभी को दीवाना बना लिया है।
आकांक्षा पुरी ने फिटनेस और खूबसूरती के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रही हैं। वो पारस छाबड़ा को डेट कर चुकी हैं।
हालांकि, आकांक्षा पुरी और पारस छाबड़ा का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया है और बाद में 'बिग बॉस 13' में पारस टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा से अट्रैक्ट हो गए।
वहीं, आकांक्षा पुरी एक बार फिर से तब सुर्खियों में आईं जब उन्होंने जद हदीद को नेशनल टीवी पर Kiss किया। इसके लिए एक्ट्रेस को काफी ट्रोल भी किया गया था।
इस दौरान आकांक्षा और जद की नजदीकियों की काफी खबरें मीडिया में रही थीं। लेकिन, फिर बाद में दोनों को साथ में नहीं देखा गया। अब एक्ट्रेस अपने नए-नए प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।