Source:@akankshadubey_official/Insta
Mar 26, 2023Vivek Yadav
भोजपुरी फिल्मों की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक आकांक्षा दुबे ने 25 साल की उम्र में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। एक्ट्रेस ने कुछ घंटे पहले ही अपने डांस की वीडियो पोस्ट की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा में फिल्म 'मेरी जंग मेरा फैसला' से अपने करियार की शुरुआत की थी।
आकांक्षा दुबे मुझसे शादी करोगी, वीरों के वीर और फाइटर किंग जैसी भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी थीं।
अक्षरा दुबे अभिनेता समर सिंह के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थीं।
आकांक्षा दुबे को डांस का काफी शौक था। वो सोशल मीडिया पर अपने डांस मूव्स से लोगों को एंटरटेन करती रहती थीं।
खबरों की माने तो उनकी अगली फिल्म 'नायक' है। उनका पवन सिंह के साथ गाना 'ये आरा कभी हारा नहीं' एक दिन पहले ही रिलीज हुआ था।
आकांक्षा दुबे को 50-60 से ज्यादा सुपरहिट गानों में देखा गया है। एक्ट्रेस समर सिंह, खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और प्रदीप पांडे जैसे सितारों के साथ काम कर चुकी थीं।