Apr 07, 2023Suneet Kumar Singh

Photos: Social Media

अजय देवगन की Bholaa के बाद इस साल रिलीज होंगे इन 5 South फिल्मों के हिंदी रीमेक

अजय देवगन की भोला दर्शकों को बहुत ज्यादा रास नहीं आई। फिल्म को अभी तक हिट का दर्जा नहीं मिला है।

भोला तमिल की ब्लॉकबस्टर मूवी कैथी की हिंदी रीमेक है। भोला के बाद इस साल और भी साउथ फिल्मों के हिंदी रीमेक रिलीज होने हैं। आइए डालते हैं एक नजर:

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan:सलमान  खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान साउथ सुपरस्टार अजीत की मूवी वीरम की हिंदी रीमेक है। फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

Soraai Pottru:तमिल फिल्म सोराई पोट्रु की हिंदी रीमेक भी इसी नाम से बन रही है। फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। यह मूवी इसी साल रिलीज हो रही है।

Anniyan:चियान विक्रम की ब्लॉकबस्टर फिल्म अन्नियन की हिंदी रीमेक भी इस साल रिलीज हो सकती है। फिल्म में रणवीर सिंह हैं।

Gumrah: 2019 की तमिल फिल्म थडम के हिंदी रीमेक गुमराह में आदित्य रॉय कपूर हैं। गुमराह भी इसी साल दर्शकों के सामने होगी।

Chhatrapati:प्रभास की तेलुगू फिल्म छत्रपति की हिंदी रीमेक भी इस साल रिलीज होने वाली है।