Jan 15, 2024
अनन्या पांडे की आदित्य रॉय कपूर संग अफेयर की खूब चर्चा होती है। लेकिन यह दोनों स्टार्स न तो अपने रिश्ते को स्वीकार करते हैं और न ही इससे इनकार करते हैं। मगर दोनों की साथ की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती है। ऐसे में उनके फैंस मान रहे हैं कि ये स्टार्स एक-दूसरे से शादी कर सकते हैं।
Source: ananyapanday/instagram
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। जब से दोनों ने मीडिया में अपने रिश्ते को स्वीकार किया है तब से खबरे आ रही है कि वे जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
Source: tamannaahspeaks/instagram
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम और श्वेता तिवारी की बेटी पलक काफी समय से सुर्खियों में हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि दोनों के एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।
Source: @varindertchawla/instagram
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को लेकर कई बार खबरें आई थीं कि ये दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं। हालांकि अभी तक दोनों स्टार्स ने अपनी शादी की बात पर मुहर नहीं लगाई है। लेकिन दोनों को अक्सर कई जगहों पर एक साथ स्पॉट किया जाता है।
Source: other
काफी लंबे समय से खबर चल रही है कि सनी कौशल और शरवरी वाघ एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों को कई बार एक-दूसरे के फैमिली फंक्शन में भी देखा गया है।
Source: sunsunnykhez/instagram
जाह्नवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ पार्टी से लेकर मंदिर तक कई जगहों पर नजर आई हैं।
Source: orry1/instagram
नव्या नवेली नंदा काफी समय से सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में अब तक कोई खुलासा नहीं किया है।
Source: instagram
भू्मि पेडनेकर को कई बार अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड यश कटारिया के साथ स्पॉट किया गया है। यश एक बिजनेसमैन है और दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।
Source: @viralbhayani/instagram
‘दिखाना पड़ेगा बाप कौन है?’, बेहद जोशीले हैं ‘फाइटर’ के डायलॉग्स