Mar 27, 2023Vivek Yadav

Source:@alwaysramcharan/Insta

साउथ की इन ब्लॉकबस्टर फिल्मों को रिजेक्ट कर चुके हैं Ram Charan

साउथ सुपरस्टार राम चरण आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। लेकिन, इस दौरान उन्होंने कई फिल्मों को रिजेक्ट भी किया जो ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। आइए जानते हैं वो कौन-कौन सी फिल्में हैं।

डार्लिंग

साल 2010 में आई फिल्म 'डार्लिंग' के निर्देशक ने पहले राम चरण को अप्रोच किया था। उनके मना करने के बाद ये ब्लॉकबस्टर फिल्म प्रभास के पास चली गई। प्रभास के साथ इस फिल्म में काजल अग्रवाल भी थीं।

सूर्या सन ऑफ कृष्णा

इस फिल्म का भी ऑफर सबसे पहले राम चरण के पास गया था। लेकिन, किसी दूसरी फिल्म में बिजी होने के चलते उन्होंने इसे मना कर दिया। जिसके बाद उनकी जगह साउथ स्टार सूर्या को ले लिया गया।

लीडर

राम चरण की रिजेक्ट लिस्ट में फिल्म 'लीडर' भी शामिल है। इसे सिर्फ राम चरण ने नहीं बल्कि अल्लू अर्जुन ने भी ठुकरा दिया था। जिसके बाद ये सुपरहिट फिल्म राणा दग्गुबाती के खाते में ऐड हो गई।

श्रीमांथुडु

साल 2015 में रिलीज हुई 'श्रीमांथुडु' फिल्म का ऑफर पहले रामचरण के पास गया था। जब उन्होंने मना कर दिया तो फिर इसमें महेश बाबू की एंट्री हुई। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने लगभग 200 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

कृष्ण वंदे जगतगुरूम

खबरों की माने तो इस फिल्म को भी राम चरण रिजेक्ट कर चुके हैं। जिसके बाद राणा दग्गुबाती के पास ये हिट फिल्म चली गई।

मनम

कहा जाता है कि, सुपरहिट फिल्म 'मनम' के निर्देशक पहले राम चरण को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन, जब उन्होंने मना कर दिया तो नागार्जुन को ले लिया गया।