Feb 05, 2024
जन्मदिन के मौके पर जूनियर बच्चन के बारे में दिलचस्प बातें बता रहे हैं, जिसके बारे में कम ही लोगों को पता होगा। चलिए बताते हैं।
Source: express-archives
अभिषेक बच्चन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 5 फरवरी, 1976 को हुआ था।
Source: express-archives
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिषेक बच्चन का रियल नाम 'बाबा बच्चन' है। उनका ये नाम जन्म प्रमाण पत्र में है। इसके बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे।
Source: express-archives
प्रियंका चोपड़ा को देसी गर्ल के नाम से जाना जाता है। लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्हें पिगी चॉप्स भी कहा जाता है और उन्हें ये नाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि अभिषेक ही हैं।
Source: express-archives
अभिषेक बच्चन के बारे में अभी तक जानते होंगे कि वो एक एक्टर और बिजनेसमैन हैं। लेकिन, वो एक सिंगर भी हैं। उन्होंने 'ब्लफमास्टर' में आवाज दी थी। इसे 2005 में रिलीज किया गया था।
Source: express-archives
इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन की फिल्म 'डॉन' का गाना 'खायके पान बनारस वाला' के डास स्टेप अभिषेक से ही प्रेरित थे। बताया जाता है कि वो बचपन में खेल खेल में ऐसे ही डांस किया करते थे।
Source: express-archives
वहीं, अभिषेक फिल्मों में आने से पहले एलआईसी एजेंट के तौर पर किस्मत आजमाने चले गए थे। लेकिन, कुछ हो नहीं पाया तो उन्होंने फिल्मी दुनिया में कदम रखा।
Source: express-archives
इसके साथ ही अभिषेक बच्चन ने ऐश्वर्या राय को नकली रिंग देकर प्रपोज किया था। ये वो रिंग थी, जिसे फिल्म 'गुरु' के सेट पर इस्तेमाल किया गया था।
Source: express-archives
एक्टिंग के साथ-साथ अपना बिजनेस भी चलाती हैं ये एक्ट्रेसेस