Feb 05, 2024
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) आज 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 5 फरवरी, 1976 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने पत्नी ऐश्वर्या के साथ भी काम किया है।
Source: file-express-photo
अभिषेक के जन्मदिन के मौके पर आपको उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसमें वो ऐश्वर्या राय के साथ नजर आए। इसमें 7 फिल्में रहीं, जिसमें से इस जोड़ी की 4 फिल्में फ्लॉप और 3 हिट रहीं। चलिए बताते हैं...
Source: Aishwarya Rai/Insta
अभिषेक बच्चन फिल्म 'रावण' में एक विलेन की भूमिका में दिखे थे। इसमें ऐश्वर्या राय भी थीं। फिल्म दोनों की जोड़ी कुछ खास जमी नहीं थी और मूवी फ्लॉप रही थी।
Source: IMDB
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'कुछ ना कहो' सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन, इसके गाने लोगों को काफी पसंद आए थे। इसमें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को देखा गया था।
Source: IMDB
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' को साल 2000 में रिलीज किया गया था। मूवी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। लेकिन, इसमें दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई थी।
Source: IMDB
फिल्म 'गुरु' अभिषेक बच्चन की हिट फिल्मों में से एक रही है। इसमें उनके साथ ऐश्वर्या राय लीड रोल में थीं। इसके सेट पर दोनों के बीच नदीकियां बढ़ी थीं और जूनियर बच्चन ने उन्हें प्रपोज किया था।
Source: IMDB
2008 में रिलीज हुई फिल्म 'सरकार राज' में अमिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय को देखा गया था। ये 2005 में आई फिल्म 'सरकार' का सीक्वल थी। फिल्म सेमी हिट रही थी।
Source: IMDB
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म 'उमराव जान' को साल 2006 में रिलीज किया गया था। इसमें इनकी कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिली थी, लेकिन मूवी सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।
Source: IMDB
'धूम 2' में ऐश्वर्या राय को ऋतिक रोशन के अपोजिट कास्ट किया गया था। मगर, इसमें अभिषेक बच्चन भी लीड रोल में थे और मूवी ब्लॉकबस्टर रही थी।
Source: IMDB
प्यार, वार और अत्याचार, OTT पर इस वीक मचेगा गदर