Mar 04, 2025
बॉलीवुड में कौन नहीं स्टारडम चाहता है। लाइमलाइट की दुनिया हर किसी को पसंद आती है। लेकिन, क्या आपको पता है इससे डर कर एक्टर अभय देओल मुंबई छोड़कर भाग गए थे?
Source: Abhay Deol/Insta
जी हां, आपने सही पढ़ा। अभय देओल पॉपुलर होने के डर से भाग गए थे। वो 'जिंदगी को यस बोल' को लेकर चर्चा में हैं और 5 एपिसोड की इस सीरीज से पहले एक्टर ने दिलचस्प खुलासा किया है।
Source: Abhay Deol/Insta
अभय ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बातचीत में बताया कि उन्हें अटेंशन और फेम से डील करना मुश्किल लग रहा था। क्योंकि उनको बचपन की चीजें याद आने लगी थीं।
Source: Abhay Deol/Insta
वो बताते हैं कि उन्हें बचपन से ही अटेंशन पसंद नहीं थी। इसी बीच अभय ने बताया कि जब 'देव डी' रिलीज हो रही थी तो उनको पता था कि इसके बाद फेमस हो जाएंगे।
Source: Abhay Deol/Insta
लेकिन, अभय फेमस नहीं होना चाहते थे। वो एक्टिंग करना चाहते थे। उनके अंदर एक स्ट्रगल था। अब फेमस होने के डर से वो न्यूयॉर्क फरार हो गए।
Source: Abhay Deol/Insta
अभय देओल ने बताया कि विदेश जाने के बाद वो वहां नशे में धुत थे। काम नहीं कर रहे थे। पैसों को बर्बाद कर रहे थे। लेकिन, अब वो इसे बर्बादी नहीं कहते क्योंकि उनका मानना है कि उन्होंने काफी कुछ सीखा है।
Source: Abhay Deol/Insta
अभय घर वापस आना चाहते थे। परिवार और जिम्मेदारियों के लिए काम करना चाहते थे, जिसके बाद वो वापस आए और काम करना जारी रखा।
Source: Abhay Deol/Insta
न क्लब गईं और न कभी मेकअप किया, फराह खान ने अपनी बेटियों को लेकर कही ये बात