...तो ये बनेंगी कपूर खानदान की बहू? आदर जैन ने शेयर की गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक फोटो

Dec 24, 2023 Rahul Yadav

Photos- Aadar Jain/Alekha Advani/Insta

आदर जैन पिछले कुछ समय से पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। वो अलेखा आडवाणी को डेट कर रहे हैं।

आदर जैन, करीना और करिश्मा कपूर के कजिन ब्रदर हैं। वो रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। 

तारा सुतारिया से ब्रेकअप के बाद अब आदर जैन बिजनेवुमन अलेका आडवाणी के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। 

इसी बीच आदर ने अलेखा को रोमांटिक फोटोज शेयर कर बर्थडे विश किया है। उन्होंने फोटोज शेयर कर रिश्ते पर मुहर लगाई है।

आदर जैन ने अलेखा के साथ कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उनकी और अलेखा के बीच कमाल की बॉन्डिंग देखने के लिए मिल रही है।

आदर की पोस्ट पर अलेखा ने रिएक्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा, 'थैंक्यू बेबी इसे स्पेशल बनाने के लिए। आई लव यू।'

आदर और अलेखा की फोटोज सामने आने के बाद इनकी शादी चर्चा भी शुरू हो गई है। फैंस ये जानने के लिए बेसब्र हुए जा रहे हैं कि ये शादी कब कर रहे हैं। ऐसे में अब देखते हैं कि वो कपूर खानदान की बहु बन पाती हैं या नहीं।

आदर और अलेखा की फोटोज पर कइयों ने लिखा, 'मेड फोर ईच अदर।' आपको बता दें कि अलेखा कोई एक्ट्रेस नहीं हैं। वो वेलनेस बिजनेस के अलावा क्लोदिंग और जूलरी ब्रैंड के लिए मॉडलिंग भी कर चुकी हैं।