एक नज़र बॉलीवुड के 5 स्टार्स के फिटनेस ट्रांसफॉरमेशन पर

Image - Instagram

डायरेक्टर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर ने भी फिल्मों में डेब्यू का फैसला किया और उस दौरान उनका वजन बहुत बढ़ा हुआ था। सलमान ने अर्जुन को ट्रेनिंग देना शुरू किया जिसके बाद एक्टर का वजन 170 किलो से घटाकर 68 किलोग्राम तक हो गया।

Image - Instagram

सोनाक्षी सिन्हा का वजन लगभग 90 किलो था, इसी दौरान सलमान खान ने उन्हें फिटनेस को लेकर सलाह दे डाली थी। चुलबुली अभिनेत्री ने दबंग फिल्म में फिट होने के लिए 30 किलो वजन कम करने के लिए जिम जाकर कड़ी मेहनत की थी।

Video - Instagram

बॉलीवुड डेब्यू फिल्म वीर से पहले जरीन का वजन 100 किलो से ज्यादा था, क्यों चौंक गए ना! जी हां, कटरीना कैफ जैसे चेहरे के लिए मशहूर हुई अभिनेत्री ने खुद पर बहुत काम किया और उनका वजन 55 किलोग्राम तक हो गया और वह सुपर-हॉट एक्ट्रेस में गिनी जाने लगीं।

Image - Instagram

क्या आप जानते हैं कि बचपन में आलिया भट्ट का वजन करीब 68 किलो हुआ करता था। एक्ट्रेस आलिया ने अपने शरीर पर वास्तव में कड़ी मेहनत की और अपने बॉलीवुड डेब्यू, स्टूडेंट ऑफ द ईयर से सिर्फ तीन महीने पहले लगभग 15 किलो वजन कम कर लिया था।

Image - Instagram

एक्ट्रेस भूमि पेडनकर की आयुष्मान खुराना के साथ फिल्म को लोग अभी तक भूल नहीं पाए हैं। एक्ट्रेस ने उस फिल्म के बाद से अब तक किस तेजी से कितना वजन घटा लिया ये हमें बताने की जरूरत नहीं है।

Video - Instagram

पढ़ते रहिए Jansatta.com

Image - Instagram